आदिल अहमद
ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने देश के ख़िलाफ़ अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के कठोर बयान का जवाब दिया है।
इरना के अनुसार, मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सोमवार की रात इस बात पर बल दिया कि ट्रम्प की धमकी को ईरानी कोई अहमियत नहीं देते क्योंकि, इस तरह की बातें वे 40 साल से सुन रहे हैं।
ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रम्प को संबोधित करते हुए कहा कि ईरानी हज़ारों साल से हैं और अनेक साम्राज्य के पतन को देखा है और ख़ुद अपने साम्राज्य को जो कुछ देशों की उम्र से ज़्यादा समय तक रहा। होश में रहो!
ट्रम्प ने, ईरानी राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी के हालिया बयान पर जिसमें उन्होंने बल दिया था कि अमरीका शेर की दुम से न खेले, अपने ट्वीटर पेज पर दावा किया कि अगर अमरीका को फिर से धमकी दी गयी तो ईरान ऐसा अंजाम भुगतेगा जो इतिहास में कम ही देशों ने भुगता होगा।
राष्ट्रपति रूहानी ने रविवार को तेहरान में एक समारोह में अमरीकियों के इस बयान पर कि वह ईरान के तेल को निर्यात नहीं होने देंगे, कहाः “अमरीकी राष्ट्रपति यह जान लें कि पूरे इतिहास में ईरान क्षेत्र के जलमार्ग की सुरक्षा की गैरंटी रहा है, इसलिए शेर की दुम से न खेलें क्योंकि ईरान का जवाब पछताने पर मजबूर कर देगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…