रिज़वान अहमद
अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका के एक सीनियर कमांडर ने कहा है कि वाशिंगटन तालिबान से वार्ता के लिए तैयार है।
अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका के सीनियर कमांडर जनरल जॉन निकलसन ने कहा कि 17 वर्ष पुराने युद्ध को समाप्त करने के लिए अमरीका तालिबान से बात कर सकता है।
निकलसन ने कहा, हमारे विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा था कि हम तालिबान से बात करने के लिए तैयार हैं।
अमरीकी कमांडर ने कहा, हमें उम्मीद है कि वे (तालिबान) इसे समझेंगे, जिसके कारण इस देश में शांति स्थापित हो सकती है।
तालिबान ने अभी तक अमरीकी कमांडर के इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
ग़ौरतलब है कि अमरीकी विदेश मंत्री ने कहा था कि केवल अफ़ग़ान सरकार को ही तालिबान से बात का अधिकार हासिल है, लेकिन अपने इस बयान से यू-टर्न लेते हुए अब वे कह रहे हैं कि वाशिंगटन तालिबान से बात के लिए तैयार है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…