इराक़ के युद्धक विमानों ने सीरिया के भीतर घुसकर आतंकवादी गुट दाइश के 45 आतंकवादियों को ढेर कर दिया।
सूमरिया समाचार एजेन्सी के अनुसार मारे जाने वाले दाइश के आतंकवादियों में कुछ दाइश के बड़े नेता भी थे।
इराक़ के एफ.-16 युद्धक विमानों ने शनिवार की शाम सीरिया में उस स्थान पर हमला किया जहां पर दाइश के आतंकवादियों की एक गुप्त बैठक हो रही थी। इस स्थान पर इराक़ी युद्धक विमनों ने पांच बार हमले किये। दाइश के विरुद्ध यह आक्रमण सीरिया की सरकार के साथ समन्वय के बाद किये गए। बताया जा रहा है कि मारे जाने वाले आतंकियों में दाइश का मीडिया प्रभारी और कुछ अन्य महत्वपूर्ण लोग शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि दाइश के कुछ आतंकवादी, इराक से मिलने वाली सीरिया की सीमा के निकट सक्रिय हैं।
इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी कह चुके हैं कि दाइश के विरुद्ध कार्यवाही इराक के भीतर और बाहर हर ओर की जाएगी। इराक़ की सरकार सन 2017 में दाशइ मुक्त इराक़ की घोषणा कर चुकी है किंतु बचे हुए दाइश के आतंकवादियों ने इराक़ से भागकर सीरिया की सरहद के निकट पनाह ली है। यही आतंकवादी इराक़ से मिलने वाली सीरिया के सीमावर्ती क्षेत्र को अशांत बनाने के प्रयास कर रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…