Categories: CrimeNational

नकली नोट करेंसी चलाने के मामले में जालौन से वेस्ट बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुँवर सिंह

उरई (जालौन) नकली नोट करेंसी चलाने के मामले में काफी समय से फरार चल रहे वारंटी को वेस्ट बंगाल पुलिस ने यहां आकर कोतवाली उरई पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। जिसका मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल में करवाने के बाद वेस्ट बंगाल पुलिस अपने साथ गिरफ्तार करके ले गयी है।
वेस्ट बंगाल में नकली करेंसी चलाने के मामले में बृजेंद्र दोहरे पुत्र रामकृष्ण दोहरे निवासी ग्राम हदरुख थाना कुठौंद पकड़ा गया था जिसकी जमानत होने के बाद से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिये कई बार वहां की पुलिस आई मगर उसे खाली ही हाथ वापस लौटना पडा। बताया जाता है वर्ष 2014 में नकली करेंसी और फेंसिडिल सीरप सँग पकड़ा गया था और साथ मे 4 लोग और थे जो वेस्ट बंगाल के ही थे। आज फरार चल रहे वारंटी बृजेन्द्र दोहरे को गिरफ्तार करने के लिए वेस्ट बंगाल के सूती थाना जिला मुरसीदावाद
के उप निरीक्षक पिजुष मिसती, कॉन्स्टेबल पृतोष सरकार, अमित , सर्जनी मद्दी
ने उरई कोतवाली पुलिस के सहयोग से जिला अस्पताल के सामने से आरोपी
ब्रजेन्द्र दोहरे पुत्र राम कृष्ण से
गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का जिला अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद अपने साथ वेस्ट बंगाल ले गयी है।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts