कुँवर सिंह
कालपी (जालौन) भाजपा महिला मोर्चा की कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की नवनियुक्त अध्यक्ष पूनम द्विवेदी रविवार को कालपी में महिला कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की।इस अवसर पर कार्यकत्रियों तथा नगवासियो द्वारा नवनियुक्त अध्यक्षा का सम्मान करके हौसला अफजाई की।
नगर मे स्थित श्याम पैलेस सभागार में महिला संगठन के कार्यों की समीक्षा बैठक एंव सम्मान समारोह मे क्षेत्रीय अध्यक्ष पूनम द्विवेदी के द्वारा केंद्र तथा प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों का जमकर बखान करते हुये चुनाव मे जीत का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के अवसर पर नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष को सम्मानित भी किया जाएगा।नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय महासचिव अशोक बाजपेयी ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष पूनम द्विवेदी कालपी कस्बे के मोहल्ला राम चबूतरा की मूल निवासी है। उनके माता तथा पिता विद्यालयों में प्रधानाचार्य के पद पर रह चुके हैं। लंबे अरसे से भाजपा कार्यकर्ता की हैसियत से उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए अपने दायित्वों का निर्वाह किया। राजनीतिक जीवन तथा संघर्ष की शुरूआत उन्होंने कालपी नगर से शुरू की थी। तथा वह कानपुर महानगर में पार्षद भी चुनी जा चुकी है।
सभासद भारत सिंह यादव तथा अरविन्द राठौर ने कहा कि पूनम द्विवेदी को भाजपा नेतृत्व ने 19 जनपदों की जिम्मेदारी सौंपी है।भाजपा कार्यकर्ताओं ऊषा शुक्ला, ज्योति विश्वकर्मा, सुषमा चौहान, वीना सिंह, लक्ष्मी शुक्ला, रेणुका सचान, रूपम खटीक, मंजू स्वर्णकार, तारादेवी, माया पाटकर, आदि ने फूल मालाओं को पहना कर सम्मान किया।रामप्रकाश पुरवार, जगत सिंह यादव ,हनी कोष्टा, प्रकाश नरायन दुवे, उत्सव दुवे आदि लोगों के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रही।कार्यक्रम का संचालन भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शुभाष परमार ने तथा अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष ऊषा शुक्ला द्वारा किया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…