रविकान्त कालपी
कालपी(जालौन) लेखपाल की कलम बंद हड़ताल को झटका लगने का दावा जिला प्रशासन कर रहा है। स्थानीय प्रशासन ने दावा किया है कि कालपी तहसील के नौ लेखपालों ने हड़ताल में शामिल होने से इन्कार कर दिया है।
ज्ञात हो कि अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी अभियान के तहत लेखपाल कलम बंद हड़ताल चला रहे है जिससे राजस्व एवं सरकारी काम प्रभावित हो रहा है। सप्ताह भर धरने में बैठने के बाद लेखपालो ने जिला स्तर पर हड़ताल शुरू कर दी है। शासन के सख्त से रुख के बाद हड़ताल पर चल रहे कालपी तहसील के 9 लेखपालो हड़ताल से बापिस लौट आये हैं। मालूम हो कि लेखपाल संध कालपी के अध्यक्ष तथा मंत्री को निलंबित भी किया जा चुका है। उपजिलाधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि कालपी तहसील के नौ लेखपाल के द्वारा हड़ताल में शामिल होने से मना कर दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि निकट भविष्य में अन्य लेखपाल भी हड़ताल खत्म करके शासकीय कार्य पर वापिस लौट आयेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…