कानपुर – मोतीझील लाजपत भवन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एक सामाजिक संगठन द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। और मोस्ट ब्यूटीफुल कपल अवॉर्ड एक खूबसूरत जोड़ी को दिया गया। वह जोड़ी है अरविंद सिंह और दीप्ती सिंह की कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि अरविंद सिंह और उनकी पत्नी दीप्ती सिंह को मोस्ट ब्यूटीफुल कपल अवॉर्ड से नवाजा गया है। शहर की यह खूबसूरत जोड़ी हर जगह चर्चा में रहती है। और सबसे बड़ी बात दिया है। कि इस खूबसूरत जोड़ी ने कानपुर शहर के लिए और युवाओं के लिए बहुत कार्य किए हैं। कानपुर शहर की पहचान मजदूरों का शहर के नाम से जाना जाता है। लेकिन इस खूबसूरत जोड़ी ने ग्लैमर वर्ड में कानपुर की पहचान बनाई। इसीलिए युवा वर्ग इन्हें बहुत पसंद करता है। अरविंद सिंह और उनकी खूबसूरत पत्नी दीप्ती सिंह हर पार्टी की जान होती है। सोशल मीडिया पर यह खूबसूरत जोड़ी हमेशा एक्टिव रहती है। जो दिखता है बस वह यही कहता है ब्यूटीफुल और खूबसूरत जोड़ी अरविंद सिंह और उनकी पत्नी दीप्ती सिंह कार्यक्रम आयोजकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह आप सभी का प्यार है। और कहा कि जीवन वह होना चाहिए। जो किसी के चेहरे पर एक मुस्कान ला सके चाहे वह आपके कार्यों से हो। या आपको देखकर।
कानपुर, लाजपत भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ रजत श्री फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविन्द सिंह और महामंत्री दीप्ती सिंह,टीम के चेयरमैन रंजीत सिंह(जे0डी0) ऑर्गनाइजर मोनिका सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया गोल्डेन थ्रेडस इंटरटेनमेंट प्रेसेंटस द्वारा आयोजित मि0 एण्ड मिस प्रतियोगिता में 280 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमे से फाइनल राउंड के लिए 11 मि0 एवं 11 मिस चयनित किये गये व सुपर मॉम ऑफ द ईयर में 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिनमे से 11 सुपर मॉम को चयनित किया गया जिन्होंने फाइनल में अपना-अपना जलवा बिखेरा जिसमे पहला राउंड वेस्टर्न राउंड,दूसरा राउंड ब्राइडल रॉयल तहजीब-ए-लखनऊ एवं तीसरा व फाइनल राउंड(फंकी राउंड) हुआ जिसमें से प्रथम,द्वितीय, एवं तृतीय मि0 व प्रथम,द्वितीय, तृतीय मिस गोल्डेन फेस ऑफ द यू0पी0 चुना गया मोनिका सिंह ने बताया कि मि0 एण्ड मिस, गोल्डेन फेस ऑफ यू0पी0 प्रतियोगिता से मॉडलिंग के क्षेत्र में एक नया जोश आया है और सभी प्रतिभागियों ने शो में चार चाँद लगा दिया संस्था का उददेश्य महिला सशक्तिकरण व तेजाब से पीड़ित उपेक्षित महिलाओं को समाज की मुख्य धारा में लाकर उनका उचित सम्मान करना है इस अवसर पर ब्यूटीशियन चारु त्रिपाठी, शान खान,विक्रम सिंह,डांस कोरियोग्राफर नेहा जायसवाल,अतुल सिंह,तनवीर अहमद,एकता सचान आदि बहुत से लोग मौजूद रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…