तबजील अहमद
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं पर फिर रहा पानी जिम्मेदार कौन
कौशाम्बी जनपद भरवारी नगर पंचायत के लोगों का कहना है कि डीएम आकर बताये की नगर पालिका का चार्ज किसके पास है जो की विकास के साथ हो रहा धोखाधड़ी का खेल
नगर पालिका की महिलायें शौचालय को जाती हैं बाहर जिम्मेदार कौन
*कौशाम्बी।* सबका साथ सबका विकास का नाम देने वाली भाजपा सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के चहेते विधायक संजय गुप्ता के भरवारी नगर पंचायत के खलीलाबाद जो कि हाल ही में यहां के भाजपा सरकार के चहेते विधायक सजंय गुप्ता ने असदुल्लापुर रोही ग्राम पंचायत को टाऊन में जोड़वा दिया है जिससे कि टाऊन में जुड़ने से विकास कोसो दूर होता जा रहा है जिसमेे कि मिलने वाला गरीबों का लाभ नहीं मिल पाता इसका नतीजा गरीब लोगों को भुगतना पड़ता है, बताते चलें कि खलीलाबाद गांव की पानी की बहुत बड़ी /जटिल समस्या बन चुकी है जिससे कि कोई जिम्मदार सक्षम अधिकारी/ कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हो रहा है लोगों को मिलों- मील दूर से पानी पीने के लिए दूर घरों के प्राइवेट समर्सिबलो से लड़ाई -झगड़ा करके पानी लाना पड़ता है , और स्कूली बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है ऐसे में लोगों का सरकार के प्रति विश्वास उठता हुआ नजर आ रहा है, यँहा के लोगों का कहना है कि जब इसी प्रकार की कोई भी समस्या आती है तो हम लोग ग्राम प्रधान के पास जाते है, तो वह सीधे चेयरमैन के ऊपर निशाना साधते हैं, जब चेयरमैन से मिलो तो वह सीधे अपना पलड़ा झाड़ लेते हैं कि अभी मुझे पूरा चार्ज नहीं मिला है, इसी कारण से यँहा का विकास ठप्प पड़ा हुआ है, ना तो राशन कार्ड पूरे गरीब परिवार को बनाया गया है और न ही किसी भी गरीब व्यक्ति को शौचालय मुहैया कराया जा रहा है आखिर ऐसे में गरीब / मजदूर परिवार के लोगों का बुरा हाल होता जा रहा है और कैसे हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री दामोदर दास नरेन्द्र मोदी का सपना साकार होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…