गाजियाबाद / लोनी जनपद के लोनी थाने का अजीबो गरीब मामला प्रकाश में आया है। रविवार से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल एक ख़ौफ़नाक व दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।जिसमे अशोक बिहार कॉलोनी में एक कारखाने में 12 साल के मासूम को उल्टा लटकाकर बेल्ट व चप्पलों से कुछ लड़के बेरहमी से पीट रहे है। जो मासूम से मोबाइल चोरी के बारे में भी पूछ रहे है और मासूम लगातार छोड़ने की गुहार लगा रहा है।
मासूम बच्चे के अनुसार बीते 7 जुलाई को एक लड़का उसे 30 रुपये मजदूरी का लालच देकर रहिसु के गद्दे बनाने के कारखाने में ले गया। जहाँ छोटे छोटे बच्चों से 10 से 50 रुपये का लालच देकर बाल मजदूरी करायी जाती है। वहां पहले से मौजूद कई लड़को ने उस पर मोबाइल चोरी का इल्जाम लगाकर बेरहमी से पीटा और जब उनका दिल नही भरा तो छत पर बंधे पंखे से पैर बांध कर उल्टा लटका दिया और चप्पल व बेल्ट से पीटा। वह काफी गुहार और शोर मचाता रहा। लेकिन कोई उसे बचाने नही आया। जब उसने घर जाकर अपनी माँ से बताया तो उसने रिश्तेदारों को बुलाकर थाने में तहरीर दिलवाई।बता दे कि मासूम बच्चे के पिता की मौत हो चुकी है।
आरोप है कि जो उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी ,उसे बदलकर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर दी। अब कोई लोनी पुलिस से पूछे कि क्या उसकी तहरीर पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज नही होना चाहिये था। जानकारी के अनुसार वीडियो वायरल होते ही आरोपी पक्ष के तरफ से 10 से 15 लोग पीड़ित के घर जाकर लगातार धमकी देकर फैसले का दबाव बना रहे है।जिससे परिवार दहशत में है और डर के मारे रिश्तेदारों के घर छुपते फिर रहे है। आरोप है कि इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पुलिस आरोपी पक्ष पर कोई ठोस कार्यवाही करने को तैयार नही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…