गाजियाबाद / लोनी विधानसभा क्षेत्र में किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा व वार्ड 44 के सभासद चौ.अनूप भड़ाना के नेतृव में सैकड़ों लोगों ने विकास न कराये जाने के विरोध में नगर पालिका परिषद लोनी का जबरदस्त घेराव कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। आज दोनो नेताओ के नेतृव में नगरपालिका द्वारा विकास न कराये जाने से आक्रोशित हजारो लोगो ने अपने गुस्से का इज़हार किया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष (सचिन शर्मा )ने कहा की इससे पहले भी नगरपालिका अधिकारियों को लिखित व मौखिक शिकायत कर चुके लेकिन इनके कानो पर जु नही रेगी नगर पालिका में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। विकास के नाम पर कुछ दिन पहले आए 120000000 रुपए वापस होना नगर पालिका की उदासीनता दर्शाता है यह सब दलाली के चक्कर में हो रहा है नगरपालिका दलालों का अड्डा बन चुकी है।वार्ड 44 के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है वहाँ न नाली न खड़ंजे बने जिसके चलते पानी भरा रहता है पानी की वजह से बिजली के खम्बो में करंट आने से कई पशुओँ की मौत हो चुकी।
सभासद अनूप भड़ाना ने कहा की यदि हमारी माँगो का शीघ्र समाधान नही किया गया तो किसान यूनियन के बैनर तले कई हजार कॉलोनी वाशियो के साथ नगरपालिका व तहसील का घेराव कर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर दोनों कार्यालयों में ताला बन्दी करेंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव अवनीत पँवार, प्रदेश महासचिव प्रवीण शर्मा सिरौली,शंकर शर्मा,अजय गिरी, हारुन पहलवान ठाकुर यामीन,राजकुमार ,शान्ति देवी,कमला,कमलेश,रेखा,रुकसहना,हनीफा, सहित सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…