Categories: CrimeNational

सपा नेता ने प्लाट देने के बहाने हड़पे साढ़े 12 लाख पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी से लगाई गुहार

सरताज खान

गाजियाबाद / लोनी कोतवाली थाना क्षेत्र की अशोक बिहार कॉलोनी में रहने वाले युवक से प्लाट देने के नाम पर साढ़े 12 लाख रुपये हड़प लिये और आरोप है कि दबंग सपा नेता पैसे मांगने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित अय्यूब पुत्र कालुद्दीन निवासी अशोक बिहार ने बताया कि इकराम नगर निवासी अनीस पुत्र असगर अली ने 3 साल पहले उसे इकराम नगर 30 फुटा रोड पर दुकान बनवाकर देने का लालच देकर उससे गांव का मकान बिकवा दिया और साढ़े 12 लाख रुपये हड़प लिये।

आरोप है कि तभी से आरोपी अनीस ने उसे न तो रुपये वापिस किये और न ही प्लाट दे रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी दबंग व भूमाफिया है।जिसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है।जब भी वह उससे पैसे मांगता है तो उल्टे उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। भयभीत पीड़ित ने सीओ दुर्गेश कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts