Categories: GaziabadNationalUP

ग्रामीणों ने बिजली कटौती व घर – घर मीटर लगाने के विरोध में किया चक्काजाम

सरताज खान

गाजियाबाद / लोनी बिजली की कटौती से परेशान नागरिकों व महिलाओं ने लोनी बॉर्डर के टीला-शहबाजपुर स्थित बिजली घर के निकट सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि आए दिन बिजली की अनियमित कटौती से नागरिकों का जीना मुहाल हो गया है। लोगो ने अवैध उगाही और घर घर मीटर लगाए जाने का विरोध किया। जिनकी मांग रही कि बिजली विभाग मीटर लगाने बन्द करे और गांव के रेट में बिल प्रति महीना फिक्स करे।

कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी हालत जस के तस थे। इस पर आज नागरिकों का गुस्सा फुट पड़ा और आंदोलन करने सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर लोगो का समझा बुझाकर शांत किया। उसके बाद मौके पर एसडीएम ने कहा कि सरकारी काम कोई भी बन्द नही होगा।उन्होंने बाकी मांगो पर विचार करने का लोगो को आश्वासन दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts