Categories: GaziabadNationalUP

मकान का छज्जा गिरने से मलबे मे दबी महिला गंभीर रूप से घायल

सरताज खान

गाजियाबाद / लोनी तेज बरसात के चलते बीती रात राजीव गार्डन कालोनी स्थित एक मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। रात को शौच करने उठी महिला छज्जा गिरने से मलबे में दब गई। घायल महिला को परिजनों ने अस्पताल मे भर्ती कराया।

राजीव गार्डन कॉलोनी निवासी कन्हैयालाल परिवार के साथ 50 गज के मकान में रहता है। वह सिलाई का काम करता है। रात को वह काम से घर लोटा और खाना खाकर अंदर कमरे में सो गया। बच्चे भी उसके पास सो रहे थे। कन्हैयालाल ने बताया कि उसकी पत्नी मुन्नी देवी रात करीब 11.30 बजे शोच के लिए मकान के छज्जे के उपर बने शौचालय में गई थी। इस दौरान मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। छज्जे के साथ उसकी पत्नी मुन्नी देवी भी नीचे गिर गई, और गंभीर रुप से घायल हो गई। परिवार के अन्य सदस्यों के शौर मचाने पर पड़ोस के लोग वहां एकत्र हो गए। और महिला को मलबे से बहार निकाला। इसके बाद महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts