Categories: Crime

नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाला कार सहित गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा बरामद

सरताज खान

गाजियाबाद / लोनी बॉर्डर पुलिस ने गुरुवार देर रात गश्त के दौरान एक कार चालक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए युवक पर मादक पदार्थ बेचने का धंधा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी रोजन्त त्यागी के मुताबिक लोनी बॉर्डर चौकी प्रभारी मय हमराह बीती रात गश्त पर थे। इसी दौरान रात के लगभग 12 बजे उन्हें उस ओर संदिग्ध अवस्था में आ रहा एक कार चालक दिखाई दिया। रोककर तलाशी ली गई तो उसकी कार से डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ है। जो पूछताछ के दौरान कार के कागजात भी नहीं दिखा सका। उक्त युवक ने अपना नाम रवि पुत्र भोपाल निवासी आर्यनगर, नाइपुरा लोनी बताया है। पुलिस का कहना है कि उक्त युवक नशीले पदार्थ की तस्करी का काम करता है जो एक मामले में पहले भी जेल जा चुका हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts