रुपेंद्र भारती
घोसी /मऊ : घोसी कोतवाली के अहमदपुर असना गांव वृहस्पतिवार की शाम 5 बजे शकील 27 पुत्र हाफिज सईद को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली युवक के पेट मे लगी।घायल को लोगो ने आनन फानन में मऊ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।कोतवाली पुलिस को कोई तहरीर नही मिली है।
जानकारी के अनुसार अहमद पूर असना निवासी गांव के शकील 27 गांव से दक्षिण घोसी असना मार्ग पर सड़क किनारे खड़े होकर बकरियों को देख रहे थे।इतने में उसके बगल से तीन मोटरसाइकिलों पर 5,6युवक गुजरे।घबड़ाकर खेत मे ही गिर कर तड़पने लगे।घायल शकील ने लोगो को बताया कि बस इतना देखा कि सड़क से तीन बाइको पर कई युवक गुजरे,उसके बाद ही गोली लगने का पता चला।गोली मारते किसी को नही देखा।चीख सुनकर गांव के कुछ लोगो ने उसको गाड़ी से लेकर कर अस्पताल ले गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…