Categories: Crime

दरवाजा तोड़कर चोरों ने सात लाख का माल किया पार

यशपाल सिंह

मऊ : हलधरपुर थानाक्षेत्र के तिलक ठाकुर गांव में शुक्रवार की भोर चोरों ने फौजदार ¨सह के मकान को खंगाल दिया। मकान के पीछे से घुसे चोरों ने कई कमरों को विधिवत खंगाल कर मायके आई श्री ¨सह की पुत्री के गहने सहित परिजनों के लगभग सात लाख के कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिजन सोकर उठे तो कमरों में बिखरे सामान देखकर उनके होश पाख्ता हो गए।

आजमगढ़ जनपद के सठियांव निवासी फौजदार ¨सह रतनपुरा के डीह तिलक ठाकुर में विगत 20 वर्षों से मुख्य सड़क के किनारे मकान बनाकर रहते हैं। शुक्रवार की भोर में चोरों ने उनके मकान का पिछला दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अंदर आकर विभिन्न कमरों में रखें बेशकीमती कपड़े, गहने और 4 कुंटल चावल पर हाथ साफ कर पुन: पिछले दरवाजे से ही निकल गए। कुछ सामानों को चोरों ने पिछले दरवाजे के बगल में छोड़ दिया था। कुछ दिन पूर्व फौजदार ¨सह की पुत्री प्रियंका ¨सह भी अपने मायके आई हुई थी। घटना के समय फौजदार ¨सह छत पर सोए हुए थे और मायके आई पुत्री कमरे में सो रही थी। पिछला दरवाजा तोड़ने के बाद चोर आराम से सभी कमरों में घूमते रहे और उसमें रखा सामान निकालते गए। प्रियंका जिस कमरे में सो रही थी उसमें सामान निकालने के बाद चोरों ने बाहर से कुंडी बंद कर दी

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts