अदरी(मऊ) कोपागंज थाना अंतर्गत इंदारा पश्क्षिम रेलवे क्रासिंग मोड़ के पास मधुबन के तरफ से शराब भरकर आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। ड्राईवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो उसमें अबैध देशी शराब की लगभग 40 पेटी मिलीं। मिली शराब की कीमत करीब 1 लाख रुपए है। पुलिस ने शराब जब्त कर अज्ञात युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार की देर शाम 10 बजे मधुबन के तरफ से तेज रफ्तार से आ रही अबैध शराब से भरी बोलेरो इंदारा रेलवे क्रासिंग के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी। अबैध शराब से भरी बोलेरो यूपी 60 एबी 3691 है जिसपर भाजपा का झंडा लगा हुआ है। ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुचे चौकी प्रभारी अदरी चंद्र भूषण पाण्डेय व एसओ कोपागंज रामकृष्ण द्विवेदी ने पहुंचे तो बोलेरो खंती में पलटी थी। पुलिस ने बोलेरो के अन्दर देखा तो उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब भरी थी। पुलिस ने बोलेरो से लगभग 40 पेटी देशी शराब जब्त की। जब्त शराब को पुलिस थाने लेकर आई। पुलिस के मुताबिक जिस गाड़ी में शराब मिली हैं उसके आगे भाजपा का झंडा लगा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…