Categories: HealthSpecialUP

लगभग 500 हज यात्रियों का टीकाकरण कार्यक्रम 07 जुलाई को

आसिफ़ रिज़वी

मऊ। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, लखनऊ दिनांक 18 मई,2018 के क्रम में हज-2018 की यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों की यात्रा से पूर्व मेनिनगोकोकल, मेनिनजाइटिस, सीजनल इन्फलुएन्जा, वैक्सीन का टीकाकरण तथा ओरल पोलियो ड्राप पिलाये जाने हेतु जनपद मऊ के लगभग 500 हज यात्रियों का टीकाकरण कार्यक्रम हेतु निम्नानुसार निर्धारित किया गया है- दिनांक 07 जुलाई,2018 को समय 09ः00 बजे से 12ः00 बजे तक स्थान-मदरसा अरबिया खैरूल मदारिस, घोसी में तथा 02ः00 बजे से 05 बजे तक नेशनल इण्टर कालेज मुहम्मदाबाद गोहना में तथा दिनांक 08 जुलाई,2018 को समय 09ः00 बजे से 04ः00 बजे तक तालीमुद्दीन निस्वां डिग्री कालेज मऊ में हज ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Adil Ahmad

Recent Posts