कमलेश कुमार
अदरी(मऊ) कोपागंज थाना अंतर्गत इंदारा कारिमाबाद निवासी अमित कुमार जयसवाल की बुधवार की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गयी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक दो बहनों में एकलौता भाई था। ज्ञात हो कि इंदारा कारिमाबाद निवासी अमित कुमार जयसवाल पुत्र स्व गजानन्द जायसवाल 23 वर्षीय की बिलरियागंज से बारात से लौट रहा कि जीयनपुर चौराहे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुधवार की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गयी।
अमित मां रम्भा देवी और सलोनी दो बहनो का एकलौता सहारा था। वह मऊ में एक प्राइवेट एजेंसी पर नौकरी कर परिवार चला रहा था। उसके पिता स्व गजानन्द जायसवाल दो साल पहले ही साथ छोड़ चल बसे तब से परिवार में मां और दो बहनें हैं। घर में कमाने वाला एकलौता वही था। कम पैसों में परिवार का गुजारा और बचत नहीं होने के कारण उसकी माँ रम्भा देवी भी कसारा चूड़ा मिल में काम करने लगी, ताकि घर को कुछ आर्थिक मदद मिल सके और बेटियो के हाथ पीले हो सके लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था। बताया जाता है कि अमित की सलोनी दो बहनों में ये दूसरे नंबर पर था। अमित अपने परिवार का एकलौता पुत्र था। उसकी मौत से घर का चिराग बुझ गया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…