रूपेन्द्र भारती
घोसी /मऊ : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पिऊवाताल गांव निवासी एक युवक द्वारा एक जाति विशेष वर्ग की महिलाओं पर अश्लील गीत साज बाज के साथ गाकर इंटरनेट पर अपलोड करने से आक्रोशित दर्जनों लोगों ने घोसी कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप कर दण्डनात्मक कार्यवाही का मांग करने के साथ ही इंटरनेट से गीत को हटाने की मांग किया है । कार्यवाही न होने पर दो दिन में बड़े पैमाने पर आंदोलन करने का चेतावनी दिया है।
कोतवाल घोसी परमानंद मिश्रा को दिये गये प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिऊवाताल गांव निवासी रामप्रताप निषाद पुत्र दिनेश मल्लाह ने अनुसूचित जाति के चमार चमाइन पर साज बाज के साथ गीत गाकर इण्टरनेट पर अपलोड कर दिया । जिससे हम जाति विशेष की भावनाएं आहत हुई है । इस गीत का विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहा है । इसलिए रामप्रताप निषाद के विरुद्ध दण्डनत्माक कार्यवाही की मांग किया है । साथ जल्द से जल्द इण्टरनेट से गीत को हटाने का मांग किया है । कार्यवाही न होने एवं इंटरनेट से दो दिनों में गीत न हटाने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन करने का चेतावनी दिये हैं । इस दौरान सुरेश कुमार , संजय कुमार , विवेक राय , अवनीश कुमार , उपेन्द्र , अजय कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…