यशपाल सिंह
मऊ : शहर क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की भृकुटि शनिवार को टेढ़ी हो गई। अपर चिकित्साधिकारी डॉ. अमर ¨सह ने भारी दल-बल के साथ शहर के दो अस्पतालों पर छापा मारा। छापा पड़ते ही अस्पताल के संचालक, चिकित्सक व सभी स्टाफ के लोग फरार हो गए। एक जगह से एक कर्मचारी छापामार विभागीय टीम के हत्थे चढ़ गया। समाचार लिखे जाने तक विभागीय अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे थे। उधर स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से इस तरह से अवैध ढंग से चल रहे अस्पतालों में हड़कंप मच गया।
अपर चिकित्साधिकारी डॉ. अमर ¨सह के नेतृत्व में विभागीय टीम भीटी पहुंची। वहां एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय के बगल में चल रहे एक हॉस्पिटल पर छापा मारा। छापे की भनक लगते ही चिकित्सक से लगायत प्रबंधक और सभी स्टाफ वाले गधे के सिर से सींग की तरह गायब हो गए। अस्पताल कार्यालय में टीम ने छानबीन की और समुचित कागजात न पाए जाने पर सीज करने की बात कही। इसी टीम ने बरपुर स्थित एक चिकित्सालय पर भारी पुलिस बल के साथ धावा बोला। वहां से हॉस्पिटल के एक कर्मचारी को भी पकड़ा। उससे पूछताछ की जा रही थी। एसीएमओ ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या दोनों हॉस्पिटल अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं। इनके संचालक समुचित कागजात उपलब्ध नहीं करा सके तो दोनों अस्पतालों को सीज कर दिया जाएगा। चिकित्सकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…