यशपाल सिंह
(मऊ) : साथियों संग तालाब में नहाने गए 12 वर्षीय अहमद अली की डूबने से मौत हो गई। मृत बालक कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी नगर पंचायत के वार्ड पांच रजानगर हुसैनागंज के निवासी सलामत का पुत्र है।
अहमद अपने चार-पांच साथियों संग कस्बे से करीब आधा किलोमीटर दूर लक्ष्मीनगर शिव मंदिर परिसर के पास स्थित तालाब में शुक्रवार की शाम चार बजे नहाने गया था। वहां तालाब में डुबकी लगाई। करीब आधे घंटे तक नहाने के बाद सभी बाहर निकल आए लेकिन जब अहमद अली बाहर नहीं निकला तो उसके साथी चुपचाप घर पहुंच गए। परिवार के लोग आसपास बहुत खोजबीन किए, कहीं पता नहीं चला। शनिवार सुबह को साथियों से जब काफी पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि हम लोग तालाब में नहाने गए थे कि पोखरी में डुबकी लगाते समय आधे घंटे नहीं निकला तो हम लोग भाग निकले। साथियों के बताने पर पोखरी में तलाश की गई तो उसका शव मिला।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…