रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ : शिक्षा क्षेत्र घोसी के प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर के परिसर से स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी । जिसका शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी द्वारा किया गया । रैली में शमिल सैकड़ों बच्चों द्वारा गांव के विभिन्न पूर्वो का भ्रमण करते हुए लोगों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने का अपील किया ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मऊ ओपी त्रिपाठी ने कहाकि शिक्षा से ही व्यक्ति महान व संस्कारित बनता है । शिक्षा के बिना व्यक्ति पशु के समान होता है । इसलिए हर अभिभावक को चाहिए कि वे अपने बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजे । न्याय पंचायत प्रभारी रामकेर यादव एवं खंड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने कहाकि बच्चे ही देश के भावी कर्णधार है जिनके कंधे पर देश का भविष्य टिका हुआ है इसलिए देश का भविष्य बनाने के लिए बच्चों को स्कूल भेजे । इस दौरान श्वेता सारस्वत , अनिल श्रीवास्तव , नीलम पाण्डेय , विवेक कुमार , जूली राय , राम सिंह , भारत भूषण , सुभाष , विश्वनाथ चौहान आदि उपस्थित रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…