Categories: CrimeMau

कारतूस सहित तमंचा बरामद, युवक को भेजा जेल

रूपेंद्र भारती

मऊ :घोसी कोतवाली के अमिला चौकी प्रभारी ने वृहस्पतिवार की शाम को अमिला बाजार निवासी शिवानन्दरायगोलू पुत्र अशोक राय को 12बोर के तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर शुक्रवार को चालान कर दिया।
चौकी प्रभारी अमिला को सूचना मिली कि अमिला नहर पुलिया के पास पेड़ के नीचे एक व्यक्ति असलहा लेकर खड़ा है।किसी अपराध के फिराक में है।इस पर जब पुलिस नहर पुलिया पर पहुची तो पुलिस को देख कर भागने लगा।पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया।तलाशी में उसके पास से एक 12बार कट्टा व एक जिंदा कारतूस मिला।पूछ ताछ में उसने अपना नाम शिवनन्दराय गोलू निवासी अमिला बाजार बताया।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts