रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ :स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हड़हुआ गांव के समीप 24जुलाई को हुए मार्ग दुर्घटना में घायल 5वर्षीया बालिका के पिता ने घोसी कोतवाली में एक के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराकर न्याय का गुहार लगाया है ।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के हड़हुआ गांव निवासी रामविजय की 5वर्षीया पुत्री प्रियंका 24 जुलाई की प्रातः काल लगभग 8:30बजे घर से स्कूल पढ़ने जा रही थी कि दोहरीघाट की तरफ से तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाकर अमिला कस्बा खास निवासी दर्शन पुत्र गोरखनाथ ने टक्कर मार दिया । जिससे प्रिंयका गम्भीर रूप से घायल हो गयी । जिसका प्राथमिक उपचार आजमगढ़ स्थिति एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है । इस सम्बंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने रामविजय की तहरीर पर धारा 279,337 एवं 338के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…