Categories: NationalPolitics

राहुल गाँधी किसानो की बात करते है और ये भी नहीं जानते गाजर मुली कहा पैदा होते है – शिवराज चौहान

ऋषि बाथम

सतना। इन दिनों मध्य प्रदेश विधासभा चुनाव को लेकर सभी दलों में राजनीतिक बयान बाज़ी शुरू हो चुकी है। कई बड़े नेता आज कल मध्य प्रदेश का दौरा कर रहे है। फिलहाल, मध्य प्रदेश में मौजूदा सरकार भाजपा की है। मध्य प्रदेश सरकार की सत्ता से कांग्रेस पिछले 15 सालों से दूर है। खबरे यह भी आई है कांग्रेस ने मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर बसपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने का फैलसा किया है, जिसे शायद कांग्रेस के लिए एक ही विकल्प नज़ार आ रहा है।

वही मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर इन दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी चुनावी दौरे पर है। सतना में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री कुछ अलग ही तेवर दिखे। विपक्षियों पर हमेशा नरम रुख रखने वाले सीएम चौहान अपने भाषण में इस बार हमलावर नजर आए। साथ ही उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान अपने संबोधन में विधानसभा उपाध्यक्ष एवं अमरपाटन से विधायक राजेंद्र सिंह पर जानकर निशाना साधा और उन पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया। वही उनके इस बयान को अब बड़े सियासी मतलब निकाले जा रहे है।

इनता ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि राहुल गांधी किसानों की बात करते है , मगर क्या उन्हें मालूम की मुली गज़र कहा पैदा होते है.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts