Categories: CrimeNational

वाहन चैकिंग के दौरान भाजपा नेता ने महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ की छेड़छाड़ और फाड़ दिए कपड़े

तारिक़ आज़मी

टीकमगढ़। प्रदेश के टीकमगढ़ में महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वाहन चैकिंग के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष ने महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ छेड़छाड़ की और उनके कपड़े भी फाड़ दिए। इस घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।

घटना टीकमगढ़ के लिधौरा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि महिला सब-इंस्पेक्टर शाम के समय वाहन चैकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह और उसके एक साथी पंकज मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे थे। इस दौरान इन्होंने बाइक से एक बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर मारने पर महिला सब-इंस्पेक्टर ने उन्हें रोक लिया और बाइक चलात समय मोबाइल पर बात करने के लिए मना किया। इस बात से नाराज होकर पंकज ने महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। नगर अध्यक्ष ने उनके साथ छेड़छाड़ करते हुए मार पीट भी की और वर्दी भी फाड़ दी।

टीकमगढ़ के एडिशनल एसपी सुरेंद्र कुमार जैन की माने तो महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ पंकज ने लात घूसों से हमला कर दिया और छेड़छाड़ की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुनेंद्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पंकज मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर धारा 354 (ए), सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts