यशपाल सिंह
आजमगढ़. पीएम मोदी आजमगढ में एक्सप्रेव वे का शिलान्यास करने पहुंचे थे. जहां से उन्होंने यूपी की जनता को तो भविष्य के सपने दिखाए ही साथ ही कांग्रेस पर तीखा तंज भी कस दिया. मोदी ने मंच से सवाल किया कि कांग्रेस वाले कहते हैं कि उनकी पार्टी मुस्लिमों की पार्टी है. तो क्या वे बता सकते हैं कि उनकी पार्टी में केवल मुस्लिम पुरूष ही हैं या महिलाओं के लिए भी कोई जगह है ? यदि वे मुस्लिम महिलाओं का सम्मान करते हैं तो फिर क्यों तीन तलाक के विधेयक को रोके बैठे हैं. क्यों चुप हैं हलाला जैसे गंभीर विषय पर ?
मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि मैं नामदारों की हरकतों से दुखी हूं और उनसे कहना चाहता हूं कि अभी संसद शुरू होने में पांच दिन का वक्त है. इन पांच दिनों में वे तीन तलाक से दुखी महिलाओं के पाए जाएं, हलाला के कारण दो राहे पर पहुंच चुकी बेटियों के पास जाएं और पूछे उनकी तकलीफ क्या है? इसके बाद मुझे संसद में मिले और बताएं कि वो कितना सही हैं और मैं कितना गलत हूं.
मोदी ने जनता से कहा कि हमें धर्म की राजनीति करने वाले इन दलों और परिवारवाद को आगे ले जाने वाले नेताओं से बचकर रहना चाहिए. योगी और मोदी दोनों के लिए यह देश ही उनका परिवार है. आपके सपने हमारे सपने हैं और आपकी आकांक्षाएं हमारी हैं. उन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी भी हमारी है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…