Categories: National

इन्हें मिली राज्यसभा में जगह

राकेश अग्रहरी

दिल्ली राज्‍यसभा के मनोनीत सदस्‍यों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। किसान नेता राम शकल, लेखक और स्तंभकार राकेश सिन्हा, मूर्तिकार रघुनाथ महापात्रा और शास्त्रीय नर्तक सोनल मानसिंह को राष्‍ट्रपति ने राज्‍यसभा के लिए मनोनीत किया है।

राज्‍यसभा के मानसून सत्र से पहले राज्‍यसभा से खाली हुईं चार सीटों के लिए खेल, कला और सामाजिक वर्ग से कई नामों की चर्चा तेज हो गई थी। इसमें क्रिकेटर कपिल देव, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार से चंद्र कुमार बोस आदी के नामों की चर्चा हो रही थी। हालांकि किसान नेता राम शकल, लेखक और स्तंभकार राकेश सिन्हा, मूर्तिकार रघुनाथ महापात्रा और शास्त्रीय नर्तक सोनल मानसिंह को राष्‍ट्रपति ने राज्‍यसभा के लिए मनोनीत किया है।

गौरतलब है कि क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, फिल्म अभिनेत्री रेखा, अनु आगा और के पारासन का कार्यकाल समाप्त होने से राज्‍यसभा की चार सीटें खाली हो गई थीं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts