मनोज गोयल
रामपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के राजद्वारा मुहल्ले में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और हत्यारों की तलाश में जुट गई। राजद्वारा मुहल्ले में रात करीब साढ़े नौ बजे गुलवेज नामक युवक को गाेली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान होकर मौके पर गिर गया। हत्यारे उसे गोली मारने के बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना से मुहल्ले में सनसनी फैल गई और तमाम लोग घरों में छिपने लगे। बाद में लोगों ने मौके पर पहुंचकर गुलवेज को देखा और जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक डॉ.विपिन ताडा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। एहतियात के तौर पर मुहल्ले में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही थी, जबकि गुलवेज के तमाम परिजना जिला अस्पताल में जमा थे। शहर में हुई हत्या से लोक सकते में हैं और हत्यारों को तुरतं गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…