हरिशंकर सोनी
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर में अपराधियों का हौसला बुलंद होता जा रहा है. मौजूदा घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समाचार के अनुसार मुस्तफाबाद सरैया बाजार में शनिवार सुबह दुकान खोलते समय एक सराफ को तमंचे से धमकाकर बाइक सवार दो बदमाशों ने करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवरात व नकदी लूट ली। दिनदहाड़े हुई घटना से बाजार में हड़कंप मच गया। पीड़ित व्यवसायी की सूचना पर पुलिस ने छानबीन की लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग सका।
कादीपुर क्षेत्र के मुस्तफाबाद सरैया बाजार निवासी अनिल अग्रहरि की स्थानीय बाजार में सराफ की दुकान है। शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे अनिल घर से दुकान खोलने के लिए पैदल जा रहे थे। उनके हाथ में एक लाख 50 हजार रुपये कीमत के जेवरात व 40 हजार नकदी से भरा बैग था। वह दुकान खोेल रहे थे, तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। एक युवक ने दुकान खोल रहे अनिल की कमर पर असलहा सटाकर जेवरात व नकदी से भरा बैग लूट लिया।
अनिल ने विरोध किया तो बदमाश ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी और बाइक पर बैठकर फरार हो गए। सुबह हुई लूट की वारदात से बाजार में दहशत फैल गई। पुलिस ने पीड़ित अनिल कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू की है। घटना की जानकारी होने पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने 29 जुलाई तक घटना के खुलासे की मांग करते हुए सीओ डीपी शुक्ल को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने बाजार में पुलिस सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की। घटना का खुलासा नहीं होने पर व्यापार मंडल ने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में सर्वेश कुमार सिंह, यशकुमार अग्रहरि, अनिल कुमार अग्रहरि, अभिषेक, शिवम समेत कई व्यापारी शामिल थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…