यसपाल सिंह
आजमगढ़ तहबरपुर थाना क्षेत्र के मेढ़ी गांव के पास मंगलवार की सुबह सड़क किनारे युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वह एक दिन पूर्व घर से हरियाणा जाने के लिए निकला था। इस घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तहबरपुर थाना क्षेत्र के रै¨सहपुर गांव निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र निषाद पुत्र खरगू निषाद रोजी-रोटी के सिलसिले में सोमवार की सुबह हरियाणा प्रांत जाने की बात कह कर घर से निकला था। मंगलवार की सुबह मेढ़ी गांव के लोग घर से टहलने के लिए निकले तो ग्रामीणों की नजर गांव के समीप सड़क के किनारे खून से लथपथ एक युवक के शव पर पड़ी और वे सन्न रह गए। शव मिलने की खबर पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस बीच किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। कुछ देर बाद उसके शव की शिनाख्त ग्रामीणों ने रै¨सहपुर गांव निवासी जितेंद्र निषाद के रूप में की। खबर पाकर परिवार के लोग भी मौके पर आ गए। तहबरपुर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज ¨सह का कहना है कि जितेंद्र को कुछ ग्रामीणों ने सोमवार की शाम को बाजार में नशे की हालत में घूमते हुए देखा था। इस पर ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि नशे की हालत में वह रात में किसी वाहन की चपेट में आ गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं कुछ ग्रामीण उसकी मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…