Categories: CrimeUP

एसडीएम पयागपुर ने बरामद किया लगभग 500 बोरी सरकारी खाद्यान्न

मो0 अरशद

बहराइच 04 जून। उप जिलाधिकारी पयागपुर डा. संतोष उपाध्याय ने तहसील पयागपुर अन्तर्गत पयागपुर से विशेश्वरगंज मार्ग पर स्थित इन्दिरापुर के निकट खाद्यान्न लदे ट्रक को पकड़ा है जिस पर लगभग 400 से 500 बोरी खाद्यान्न (गेहूॅ-चावल) लदा हुआ है। ट्रक ड्राईवर राम अवतार ने मौके पर बताया कि गोण्डा निवासी अमिताभ मिश्रा ट्रक के स्वामी है, उसने यह खाद्यान्न जनसेवा केन्द्र संचालित करने वाले राहुल तिवारी के माध्यम से लोड किया है। उसने बताया कि यह खाद्यान्न गोण्डा ले जाया जा रहा था।

उप जिलाधिकारी डा. उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला सरकारी खाद्यान्न का लगता है इसलिए मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक को तलब किया गया है, ताकि इस सम्बन्ध में नियमानुसार कार्यवाही की जा सके।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts