Categories: CrimeGaziabad

लूट की घटनाओं से आहत व्यापारियों ने बाजार बंद कर सड़क पर उतरने का फैसला किया

सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी में व्यापारियों के साथ आए दिन हो रही लूट की घटनाओं एवं अपराधिक वारदातों के विरोध में शुक्रवार को लोनी उद्योग व्यापार मंडल ने बाजार बंद का आह्वान किया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रतन सिंह भाटी का कहना है शुक्रवार को सभी व्यापारी शिव मंदिर प्रांगण में एकत्रित होंगे तथा हाथों पर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। भाटी ने रेहड़ी-पटरी वालों से भी बंद में सहयोग की अपील की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोनी मैं पिछले 1 महीने में लगभग एक दर्जन लूट की वारदातें व्यापारी वर्ग के साथ हो चुकी है जिसका पुलिस के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। इस बात से परेशान होकर व्यापारी अब सड़क पर उतरने को मजबूर हो गया है। जिसकी शुरुआत आज सड़कों पर व्यापारी काली पट्टी बांधकर नजर आ सकते हैं।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts