पलिया कलां/ खीरी= पलिया में बीते दिन हुए हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को हत्या से संबधित धाराओ में जेल भेज दिया है ।
जानकारी के अनुससार पलिया कलां के
मोहल्ला किसान प्रथम के मोहल्ला निवासी ब्रह्मदीन लोधी 50 वर्ष का शव खेतो मे संदिग्ध अवस्था में रस्सी से लटकता हुआ पाया गया था
और वहीं म्रतक के परिजनों ने पलिया के मोहल्ला
बंरबडा निवासी आदराम और शुरेश कुमार सहित कई लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ एक तहरीर म्रतक की पत्नी द्रौपदी लोधी
ने पलिया कोतवाली में दी थी और उस पर कार्यवाही की मांग की थी जिसके चलते पहले तो पुलिस द्वारा उसके आत्महत्या बताया गया था और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद कार्यवाही की बात कही गयी थी और फिर बीते दिन म्रतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही उसके हत्या की बात स्पष्ट हो गयी जिसके चलते पलिया कोतवाल दीपक शुक्ला ने गहनता से जांच कर म्रतक की पत्नी के द्वारा दी गयी तहरीर के अनुसार आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों आदराम और शुरेश कुमार को जेल भेज दिया है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…