गोपीगंज(भदोही)गोपीगंज थाना क्षेत्र के अलमऊ गांव निवासी अनार सिंह का पुत्र देवेंद्र प्रताप उर्फ पिंटू 26 वर्ष की देर रात अत्यधिके नशे के चलते मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मुंबई से पवन एक्सप्रेस से कल ही ज्ञानपुर रोड पर उतर कर शाम को घर पहुंचा था और घर से गैस लाने के बहाने निकला और कुछ दवा घर लेकर आया और पूरा पत्ता खा गया।हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि मृतक मुम्बई के अंधेरी ईस्ट के माहेश्वरी नगर स्थित एम आई डी सी में सेक्यूरिटी कंटेक्टर का काम किया करता था। जहां वह ग़लत सोहबत में रहकर कई नशीले पदार्थों का सेवन करने लगा था। जिसके चलते उसे कुछ दिनों तक मुम्बई के नशामुक्ति केन्द्र में रखा गया था। अभी शादीशुदा भी नहीं था । बुधवार को घर आकर परिजनो से गैस लाने के बहाने घर से निकालाऔरकुछ नशे की गोलियां खरीदा और घर पहुचकर दवा का पूरा पत्ता ही खा लिया। जिसके चलते रात11:00 बजे से तबियत बिगड़ना शुरू हुई तो भोर होते-होते मौत हो गई।लड़के के मौत परपरिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल रहा ।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…