जालौन उरई । समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को शिक्षा सबका अधिकार, शिक्षा सभी का दायित्व को सफल बनाने की मंशा से दो जुलाई से शुरू हुये नवीन शिक्षण सत्र के प्रथम दिन से ही एक ओर जहां परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत छात्रों को ड्रेस वितरित करने के अभियान के क्रम में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी व बीएसए ने संयुक्त रूप से नगरीय क्षेत्र के टाउन हाल परिसर में स्थित विद्यालय में पहुंचकर बच्चों को बैग व पाठ्य पुस्तकें वितरित कर अभियान को गति दी।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश शाही ने बताया कि नवीन शिक्षण सत्र के तीन दिवस में 1200 बच्चों का नामांकन कराया गया है तो वहीं 9 हजार 938 बच्चों को बैग वितरित कराये जा चुके हैं। जबकि कक्षा 7 व 8 के शत प्रतिशत बच्चों को किताबों का वितरण कराया जा चुका हैं। बीएसए ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों मे शत प्रतिशत बच्चों को डेªस, बस्ते व पाठ्य पुस्तकों का वितरण जुलाई माह के प्रथम पखबाड़े में करा दिये जाये ताकि नवीन शिक्षण सत्र में छात्रों की पढ़ाई व्यवस्थित हो सके। मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में सुशिक्षित बच्चों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है इसलिये नौनिहालों को साक्षर बनाने की मंशा से प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में जहां युवा पीढ़ी अपने संस्कारों से विमुख होती जा रही है जिसे संस्कारित करने की जिम्मेदारी हम सभी की बनती है। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में सेवारत शिक्षकों की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने क्षेत्र के शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन करायें साथ ही बच्चों का विद्यालयों में ठहराव भी सुनिश्चित करायें। क्योंकि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा से समाज व राष्ट्र को लाभान्वित करें। सीडीओ ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूंद, सांस्कृतिक, सामाजिक व राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी जाये।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…