(जालौन)उरई शहर कोतवाली क्षेत्र के जालौन रोड स्थित रामगढ हाउस में चल रहे निर्माण कार्य में लगे 27 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने मकान मालिक पर नीचे गिराकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोडी निवासी पंकज 27 वर्ष पुत्र स्व. दिल्लीपत शहर कोतवाली उरई क्षेत्र के जालौन रोड स्थित रामगढ़ हाउस निवासी दीपेश परिहार के यहां मकान निर्माण में मजदूरी कर रहा था इसी दौरान ऊसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। घटना के सम्बंध में परिजनों का आरोप है कि मकान मालिक ने काम करते समय छत से गिरा दिया जिसकी बजह से मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज देने के साथ ही मामले की जांच कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…