पलिया कलां /खीरी/ गौरीफंटा=भारत नेपाल सीमा गौरीफंटा में एस एस बी को लाखों रूपये के तस्करी के सामान सहित दो नेपाली तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली है ।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह एस एस बी की 39 वाहिनी गौरीफंटा कंपनी के सहायक कमांडेंट सौमेन रॉय को सूचना मिली की सुबह पिलर संख्या 172/2 पर कुछ नेपाली लोग तस्करी का सामान लेकर नेपाल जाने वाले है जिसकी सूचना मिलने पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए टीम गठित कर बताये गए स्थान पर टीम ने जंगल में घेराबंदी कर ली और कुछ देर के बाद ही साइकिल से नेपाल की तरफ आ रहे दो नेपाली युवको को गिरफ्तार कर लिया । पकड़े गए नेपाली युवको ने पूछ ताछ पर अपना नाम नवीन बागची और राजू सोनी निवासी धनगढ़ी नेपाल बताया ।जिनके पास से तस्करी का लाखों का सामान बरामद किया गया है जिसमें को cctv cable, लेडीज सूट और हार्डवेयर का सामान पाया गया जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रूपये बतायी गयी है ।
39 वी वाहिनी एस एस बी के कमांडेंट राजीव अहलूवालिया ने बताया कि जवानों ने लगातार सामान का जब्ती कर वाहिनी का नाम रोशन किया है । और सुचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए लगातार तस्करो पर दबाव बना रखा है और अवैध काम करने वालो की कमर तोड़ कर रख दी है।
पकडे गये नेपाली तस्करो को सामान सहित कस्टम ऑफिस गौरीफंटा के सुपुर्द कर दिया गया है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…