फारुख हुसैन
पलिया कलां /खीरी ।जहां एक ओर अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है परंतु वही अवैध खनन करने वालो के हौसले पूरी तरह से बुंलद हैं और वह लगातार अवैध खनन करने में जुटे हुये हैं जिसके चलते स्थानीय पुलिस ने एक बार फिर दो ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ कर सीज किया है ।
जानकारी के अनुसार
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुजहा नंबर 4 में बीते लंबे अरसे से अवैध मिट्टी खनन का कारोबार तेजी से चल रहा है और तो और यहां वन विभाग की भूमि पर भी लोग खुलेआम अवैध मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले से कर रहे हैं और वन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है ।
जिस पर कोई उचित कार्यवाही नहीं की जा रही है परंतु दूसरी ओर
बुधवार को पलिया पुलिस ने नगर की दुधवा रोड पर अवैध रूप से खनन कर लाई जा रही मिट्टी भरी दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ कर सीज कर दिया। इस तरह से वन विभाग की भूमि पर खुलेआम अवैध रूप से मिट्टी खनन का किया जाना कहीं न कहीं वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कटघरे में खड़ा करता है ।सूत्रों का कहना है कि यहां बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन का कार्य हो चुका है, जिसकी जांच कराए जाने की जरूरत है। डीएफओ उत्तर खीरी को मामले का संज्ञान लेकर अपेक्षित कार्यवाही करनी चाहिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…