प्रदीप दूबे बिक्की
औराई भदोही।थाना क्षेत्र के लीलारधरपुर गांव में एक विवाहिता की हुई संदिग्ध परिस्थिति में मौत की शिकायत पर पहुंची औराई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ससुराल वाले बगैर पुलिस को सूचना दिए विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। जैसे ही इसकी सूचना मायके वालो को लगी तो विवाहिता के भाई ने इसकी सूचना औराई पुलिस को दी। मौके पर पहुंची औराई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार भदोही कोतवाली क्षेत्र के रामसहायपुर निवासी लोलारख की पुत्री साधना (उम्र 24 वर्ष) की शादी लीलाधरपुर निवासी संतोष प्रजापति के साथ हुई थी। बीती रात साधना प्रजापति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बगैर सूचना दिये ससुरालियों द्वारा विवाहिता का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इसी बीच किसी तरह मायके वालों को सूचना लग गई। जहां मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि साधना की मौत किसी जहरीले पदार्थ के खाने से हुई है। संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की हुई मौत पर मायके वालों ने आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बन्ध में मृतक साधना के भाई अजीत प्रजापति ने औराई थाने में तहरीर देकर विवाहिता के ससुर पर अत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…