गाजियाबाद / गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण के अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रोज कोई न कोई बड़ी कामयाबी हासिल हो रही है। फिर लोनी थाना पुलिस ने दो कार चोरों से चोरी की 9 लग्जरी कारे बरामद की है। यह जानकारी एसएसपी वैभव कृष्ण ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि थाना लोनी पुलिस ने 13 जुलाई को समय करीब 21.30 बजे रात्रि चौकी डीएलएफ क्षेत्र के महाकाल मन्दिर के पास पुस्ता रोड पर संदिग्ध वाहन चैकिंग के दौरान 2 व्यक्तियों को होण्डा सिटी कार सहित गिरफ्तार किया।आधुनिक प्रणाली से चैक करने पर उक्त गाडी के सम्बन्ध में ई-एफआईआर नं0 022223 दिनांक 28.6.18 ई-पुलिस स्टेशन पंजीकृत होना पाया गया। पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्तियों द्वारा गाडियां चोरी कर प्रीतिविहार डीएलएफ की खाली पड़ी जगह पर खडी करना बताया तथा 3 अन्य साथी होना भी बताया। जिनके द्वारा इन गाडियों को मणिपुर, त्रिपुरा आदि राज्यों में भेजते हैं।
गाडियों के लॉक तोडने का तरीका
अभियुक्तो ने बताया कि चोरी करने वाली गाडी को चिन्हित कर उस पूरे स्थानीय क्षेत्र में आने-जाने वाले एवं पुलिस पार्टी पर नजर रखने के बाद जगह निश्चित कर खडे हो जाते थे तथा दो व्यक्ति गाडी के पास जाकर पहले खिडकी लॉक ड्रिल मशीन एवं डुप्लीकेट चाबी से खोलते हैं व लेपटॉप की मदद से गाडी का सेंसर बन्द कर देते हैं फिर गाडी में बैठकर लेपटॉप की मदद से उसमें लगे जीपीएस को चैक कर यदि जीपीएस लगा होता है तो उसे भी बन्द कर देते हैं और गाडी लेकर चले जाते हैं। शेष साथी अपनी गाडियों से आ जाते हैं। गाडी का सेंसर लॉक व जीपीएस खोलने का मास्टरमाइंड सगीर है जो कि कम्प्यूटर कार्य में दक्ष है जो मौके से भाग गया। भागे हुये अभियुक्तों के बारे में बताया कि हम केवल नाम जानते हैं उनका पता नहीं जानते हैं हम लोग एक-दूसरे से वाट्स-एप से संपर्क करते हैं। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…