Categories: UP

घाघरा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने से किसानों की चिंता बढ़ी।

नूरुल होदा खान

सिकन्दरपुर(बलिया)नवानगर क्षेत्र में घाघरा नदी के जलस्तर में तेजी से बृद्धि होती जा रही है। इसी के साथ नदी बीच उभरे बालू के टीले पानी में डूबते जा रहे हैं। साथ ही नदी के पुराने chaadnon में बाढ़ का पानी भरने लगा है। इस बृद्धि से अभी किसी तरह का नुकसान नहीं है। पिछले 24 घण्टे में नदी के जलस्तर में क़रीब तीन फीट की बृद्धि हुई है। एक सप्ताह पूर्व भी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा था। जिस तेजी से पानी बढा था ।उसी तेजी दो दिन के अंदर बिल्कुल नीचे चला गया था। दियारा के किसानों ने बताया कि वर्षाकाल में नदी का पानी इसी तरह घटता बढ़ता रहता है।

Adil Ahmad

Recent Posts