यशपाल सिंह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा संरक्षक मुलायम ¨सह यादव के संसदीय क्षेत्र और सपा के गढ़ में शनिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास कर पूर्वांचल को लाइफ लाइन की सौगात दी। संबोधन में प्रधानमंत्री ने जातिवाद, परिवारवाद, वंशवाद के अलावा तीन तलाक और पूर्वांचल के विकास के संबंध में जो संदेश दिया, उससे भाजपाई उत्साह से लबरेज हैं। एक्सप्रेस-वे के बहाने पूर्वांचल के विकास के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभपरक योजनाओं के भरोसे मिशन-2019 फतेह करने के लिए उत्साहित हैं।
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी और देश की सबसे बड़े एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल की धरती आजमगढ़ को ही चुना था। इसके पीछे उनकी बड़ी कई सोच रही। एक तो यह जिला सपा का गढ़, दूसरे पिछले विधानसभा चुनाव में जिले की 10 विधानसभा सीटों में मात्र एक पर ही कामयाबी मिली थी। हालांकि वोट फीसद बढ़ा था। 2014 के लोकसभा चुनाव में जिले की दो सीटों में लालगंज की सीट भाजपा के खाते में गई थी, जबकि आजमगढ़ सदर सीट से सपा संरक्षक मुलायम ¨सह यादव से पूर्व सांसद रमाकांत यादव को हार का सामना करना पड़ा था। आज जब केंद्र में चार साल और उत्तर प्रदेश सरकार के एक साल पूरे हो गए तो अब भाजपा पूरे रौब में है। प्रधानमंत्री मोदी ने मंदुरी की सभा में एक्सप्रेस-वे के बहाने पूर्वांचल के विकास का भरोसा दिलाया तो तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम महिलाओं को यह भरोसा दिलाने से नहीं चूके कि भाजपा उनकी हितैषी है। बहरहाल, प्रधानमंत्री की सभा के बाद यह तो तय हो गया कि प्रदेश ही नहीं केंद्र की सत्ता पाने में पूर्वी उत्तर प्रदेश, खासकर पूर्वांचल की राजनीति की लाइफ लाइन से तय होती है, जिसके लिए विपक्षी भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…