Categories: Gaziabad

उप जिलाधिकारी ने पॉलीथिन के खिलाफ चलाया अभियान

सरताज खान
गाजियाबाद / 15 जुलाई को प्रदेश भर में पॉलीथिन बैन होने पर प्रशासन ने अभियान चलाया। जिसमे 2 किलो पॉलीथिन भी जब्त की है। इसी दौरान व्यापार मंडल के लोगो ने प्रशासन से एक दिन का समय मांगा।जिससे सभी दुकानदारों को जागरूक कर पॉलीथिन बैन में सरकार का सहयोग कर सके।
रविवार पॉलीथिन बैन के पहले दिन एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह ,नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता व लोनी कोतवाल उमेश कुमार पांडेय ने पुलिस बल के साथ लोनी मैन बाजार में अभियान चलाया। इसी दौरान टीम ने कई दुकानदारों पर 10 – 10 हजार का जुर्माना लगाया तथा 2 किलो पॉलीथिन जब्त की। व्यापार मंडल के लोगो की गुजारिश पर एसडीएम ने समय देकर पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने की सलाह दी।साथ ही एसडीएम ने चेतावनी दी कि इसके बाद भी पॉलीथिन का इस्तेमाल करते पाए गये तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Adil Ahmad

Recent Posts