सिंगाही-खीरी। समाजवादी पार्टी की सिंगाही इकाई की पहली समीक्षा बैठक सिंगाही धर्मशाला में हुई। विधान सभा अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष ने पार्टी के चुनाव को तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी सेक्टर अध्यक्षो को बूथ कमेटियां बनाने के लिए निर्देशित किया है। और मौजूद सभी लोगो से कहा है कि लोकसभा चुनाव को लेकर सब लोग एकजुट हो जाएं। इस बार प्रदेश में सपा की सरकार बनाना है। सपा हमेशा गरीब मजदूर और किसानों के हक की लड़ाई लड़ती आई है। सपा ने तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाकर सभी वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाया है। पूर्व चेयरमैन मो कय्यूम ने कहा कि सपा ही एक ऐसा दल है जिसने समाज के हर तबके का ख्याल रखा है। उन्होने कहा कि लैपटॉप, कन्याविद्याधन आदि योजनाओं को चलाकर लड़कियों को पढ़ाने व आगे बढ़ाने का काम सपा सरकार ने किया है।
इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रवीण शाह, नृपराज शाह, मोहयउद्दीन अंसारी, अय्यूब अली, रमजानी, भूपेंद्र सिंह, देवी दयाल श्रीवास्तव, अब्बुल उस्मानी, ओमप्रकाश लोधी, सहित पार्टी तमाम कार्यकर्ताओ ने बैठक में भाग लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…