गाजियाबाद / लोनी के निर्मल कुंज कॉलोनी के एक मकान चल रहे देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने यहां से अनैतिक देह व्यापार में लिप्त दो महिलाओं एवं दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है।सीओ दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह बंथला गांव के निकट स्थित निर्मल कुंज कॉलोनी में ग्रामीणों की शिकायत पर एक मकान में छापेमारी की गई। वहां से पुलिस को आपत्तिजनक हालत में देह व्यापार में लिप्त दो पुरुष एवं दो महिलाएं संदिग्ध अवस्था मे मिले , जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपने नाम सुरेश पुत्र कोमल सिंह निवासी निर्मल कुंज बंथला, रोमी सिंह पत्नी सुरेंद्र निवासी आंबेडकर कॉलोनी बंथला, गीता पत्नी मनोज निवासी खोड़ा कॉलोनी व रूप कुमार पुत्र सुरेश निवासी गांव मुंडी थाना औरंगाबाद जनपद बुलंदशहर बताएं।सभी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। छापामारी के दौरान लोनी थाना प्रभारी उमेश पांडे एवं बंथला चौकी प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। सीओ ने बताया कि ग्रामीण काफी दिनों से शिकायत कर रहे थे कि निर्मल कुंज कॉलोनी स्थित सुरेश के मकान में देह-व्यापार का अड्डा चलाया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…