यशपाल सिंह
आजमगढ़ थाना क्षेत्र के कोटिला नहर पुलिया के पास सोमवार की दोपहर में तीन बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने शराब सेल्समैन से 10 लाख रुपये लूट लिए। असलहे के बल पर इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश चेकपोस्ट की ओर भाग निकले। घटना उस वक्त हुई जब सेल्समैन पैसा जमा करने बैंक जा रहा था। घटना की सूचना पर डीआईजी, एसपी, एसपी सिटी समेत तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई।
रानी की सराय कस्बा निवासी संतोष साहू की क्षेत्र के अनौरा मार्ग स्थित बिसईबाग में देशी व विदेशी मदिरा की दो दुकानें अगल बगल हैं। इस पर बतौर सेल्समैन उसका चचेरा भाई जयभरत गुप्त पुत्र चंद्रशेखर काम करता है। सोमवार को दिन में ढाई बजे जयभरत एक अन्य सेल्समैन विजय टकलू के साथ बाइक से झोले में दस लाख 14 हजार रूपये रख कर क्षेत्र के कोटिला स्थित यूनियन बैंक की शाख में पैसा जमा करने
आजमगढ़-वाराणसी मार्ग स्थित शंकरपुर चेकपोस्ट से आगे नहर पुलिया के पास पीछे से आये तीन बाइक सवार 6 बदमाशों ने पहले ओवरटेक कर उसकी बाइक रोक लिया। बाइक जयभरत चला रहा था। पीछे बैठे विजय ने झोला पकड़ा हुआ था। फिर इनमें से तीन बदमाश असलहा लहराते हुए गोली मारने की बात कहने लगे। इस बीच विजय को डरा कर उसके हाथ से झोला छीन कर चेकपोस्ट की ओर सभी बदमाश फरार गये
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…