यशपाल सिंह
आजमगढ़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में अब कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने में तेजी से लगे हैं। आजमगढ़ में आज उन्होंने इसका संकेत भी दिया।
निकाय चुनाव को लेकर पार्टी के प्रचार अभियान में लगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा प्रयास है कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से पुलिस का इकबाल बुलंद हो। यहां पर कानून का राज स्थापित हो। इसको लेकर व्यापक अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि अब अगर प्रदेश में कोई भी अपराधी किसी व्यापारी को धमकाता है और उनकी जमीन पर कब्जा करता है तो उसकी सम्पत्ति जब्त कर ली जाए। इनका धन गरीबों में बांट दिया जाएगा। प्रदेश सरकार में गुंडा माफिया नतमस्तक हो गए है। जमानत के बाद भी जेल से नहीं निकल रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा नगर निकाय चुनाव में उतरी है। ऐसे में जनता का सहयोग जरूरी है। केंद्र व प्रदेश की सरकार के योजनाओं का कार्य नगर निकायों को करना है।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ का बस्ती में ऐलान, अब नहीं होगा सरकारी धन का दुरुपयोग
नगर निकायों को विकास की धुरी बना सकते है। 13 स्मार्ट सिटी बनाने जा रहे हैं। प्रदेश व केंद सरकार के कार्यों को अमलीजामा पहनाने का कार्य जनता करती है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने कुछ नही किया हमने आते ही सभी बूचडख़ाने को बंद करा दिया।
यह भी पढ़ें: जिला अस्पताल में सर्जन नहीं, बात पहुंचाने के लिए सीएम को लिखी खून से चिट्ठी
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 673 नगर निकायों में भाजपा का बोर्ड लगेगा तो अपने आप देश स्वच्छ हो जाएगा। पिछली सरकार में दंगा हो रहा था। भाजपा के 8 माह के कार्यकाल में कोई दंगा नही हुआ। छह महीने में हमने 86 लाख गरीबों का ऋण माफ किया है। जनता की हर सुविधाओं का ख्याल किया जा रहा है। गौशालाओं को बनवाएंगे। प्रदेश के अंदर बन्द रोजगार को पुनर्जीवित करने का काम करेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…