Categories: AllahabadCrime

निरीक्षक समेत पाच पर केस

कनिष्क गुप्ता

इलाहाबाद : कोर्ट के आदेश पर करेली थाने में आबकारी निरीक्षक इंद्रजीत गर्ग, मैथिलीशरण सिंह व सिपाही शशाक, संजय और बसंत द्विवेदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। एफआइआर म्योर रोड राजापुर निवासी सिपाही अनिल सिंह की तहरीर पर लिखी गई है। मामला बीते साल का है। अनिल सिंह का आरोप है कि वह करैलाबाग में बालू खरीदने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में देशी शराब के सेल्समैन को विभागीय कर्मचारी पीट रहे थे। बीच बचाव करने पर उसे भी पीटा गया। इंस्पेक्टर करेली अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts